बिहार में 12वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी, आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक
<p> सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) फायरमैन के पदों पर भर्तियां कर रहा है. भर्ती कुल 2380 पदों पर की जाएगी. इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक है. </p>

बिहार: Bihar CSBC Recruitment 2021: बिहार में 12वीं पास (Jobs For 12th Pass) के लिए बंपर वैकेंसी निकली हैं. अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो ये मौका हाथ से न जाने दे. सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) फायरमैन के पदों पर भर्तियां कर रहा है. भर्ती कुल 2380 पदों पर की जाएगी. इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ लें.
पदों का विवरण
जनरल केटेगरी- 957
EWS- 238
बीसी केटेगरी- 268
ईबीसी- 419
बीसी महिला वर्ग- 97
एससी केटेगरी- 378
एसटी केटेगरी- 23
क्या है योग्यता?
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है. इसमें आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों में जनरल के लिए सीना 165 सेमी होना चाहिए. वहीं EBC/SC/ST उम्मीदवारों का सीना 160 सेमी होना चाहिए. इसके अलावा महिला उम्मीदवारों में सीना 155 होना जरूरी है. गोला फेक की बात करें तो पुरुष उम्मीदवारों को 16 पोंड का गोला 16 फीट तक फेंकना होगा, जबकि महिला उम्मीदवार को 12 पोंड का गोला 12 फीट तक फेंकना होगा. लॉन्ग जुंपमें पुरुष को 4 फीट और महिला को 3 फीट का जंप लेना होगा. दौड़ में पुरुष उम्मीदवार के लिए 6 मिनट में 1.6 किलोमीटर और महिला उम्मीदवारों को 5 मिनट में 1 किलोमीटर दौड़ना होगा.
उम्र सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से अधिक और 25 साल से कम होनी चाहिए. उम्मीदवारों की उम्र की गणना 1 अगस्त 2020 के आधार पर की जाएगी.
इस आधार पर होगा चयन
उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक लिखित परीक्षा 6 जून 2021 को आयोजित की जाएगी.
ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
