नई दिल्ली: अगर आप भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) में नौकरी करना चाहते हैं तो ये मौका हाथ से न जाने दें. भारतीय वायु सेना में कई पदों पर भर्तियां होने वाली हैं. इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 मार्च है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर लें. इस भर्ती के जरिए वायु सेना में मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस), हाउस कीपिंग स्टॉफ, एलडीसी, र्क्लक हिंदी टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर ग्रेड-II, स्टोर सुप्रीटिडेंट, स्टोर कीपर, कारपेंटर, पेंटर समेत कई पदों को भरा जाएगा. वैकेंसी के संबंध में अधिक जानकारी नीचे दी गई है. 
 
पदों का नाम और संख्या
मल्टी टास्किंग स्टाफ- 70 पद
हाउस कीपिंग स्टॉफ-43 पद
हॉस्टल एंड मेस स्टॉफ- 49 पद
एलडीसी- 11 पद
र्क्लक हिंदी टाइपिस्ट- 2 पद
स्टेनोग्राफर-3 पद
स्टोर कीपर- 3 पद
कारपेंटर- 2 पद
पेंटर- पद
सिविलयन मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट ड्राइवर- 9 पद
कुक- 41 पद 
फायरमैन- 8 पद 
 
योग्यता
मल्टी टास्किंग स्टाफ (ऑफिसर)- इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 10वीं पास से होना आवश्यक है.
 
एलडीसी, र्क्लक, हिंदी टाइपिस्ट- इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 12वीं पास होना अनिवार्य है. उम्मीदवारों को इंग्लिश टाइपिंग में 35 शब्द और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए.
 
स्टोर सुप्रिडेंट- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
 
इस आधार पर होगा चयन
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा. इस लिखित परीक्षा में जनरल इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस, जनरल इंटेलिजेन्स एंड रीजनिंग और न्यूमेरिकल एप्टीटुड विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे. यह पेपर इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में होंगे.
 
ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से अप्लाई कर सकते हैं.
https://drive.google.com/file/d/1J8q9_y_E2WjUVpTKqTdR1dckTkkvlbKq/view