नई दिल्ली: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2021) की तलाश कर रहे लोगों के लिए मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (MES) में नौकरी का शानदार मौका है. MES की ओर से ड्राफ्ट्समैन और सुपरवाइजर के 502 पदों पर भर्ती की जाने वाली हैं. इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन हो रहे हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अप्रैल 2021 है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mes.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 16 मई 2021 को किया जाएगा. अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई योग्यता और भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी जरूर पढ़ें..
 
पदों का विवरण
सुपरवाइजर- 450 पद
 
इनमें से 83 पद जनरल केटेगरी, ओबीसी के लिए 120 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 45 सीटें, एससी के लिए 69 और एसटी के लिए 33 सीटें तय की गई है.
 
ड्राफ्ट्समैन - 52
 
कुल पदों की संख्या- 502 पद
 
योग्यता
ड्राफ्ट्समैन (Draughtsman) के पद आवेदन करने वाले युवाओं के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से आर्किटेक्चर में डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए. वहीं सुपरवाइजर (Supervisor) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इकोनॉमिक्स/कॉमर्स/स्टेटिस्टिक्स/बिजनेस स्टडीज/पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय से एक साल की मास्टर डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा इकोनॉमिक्स/कॉमर्स/स्टेटिस्टिक्स/बिजनेस स्टडीज/पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन या मैनेजमेंट के क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री वाले उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं.
 
यहां होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन 16 मई 2021 को किया जाएगा. परीक्षा प्रयागराज (इलाहाबाद), लखनऊ, बरेली, दिल्ली, चंडीगढ़, जबलपुर, भोपाल, जयपुर, रांची, नागपुर, देहरादून, कोलकाता, गुवाहाटी, गांधीनगर, कोच्ची, पठानकोट, चेन्नई, पोर्ट ब्लेयर, पुणे, शिलॉन्ग और सिलीगुड़ी समेत कई शहरों में यह परीक्षा आयोजित होगी.
 
ऐसे करें आवेदन
ड्राफ्ट्समैन और सुपरवाइजर के पदों पर ऑफिशियल वेबसाइट mes.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है.