नई दिल्ली: Sarkari Naukri in Railways: रेलवे में नौकरी की चाह रखने वालों के लिए कई पदों पर वैकेंसी हैं. खास बात यह है कि इसके लिए कोई भारी भरकम क्वालीफिकेशन की जरूरत नहीं है. अगर आप 10वीं पास हैं तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. सेंट्रल रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की ओर से अप्रेंटिस के 2532 पदों पर भर्तियां कर रहा है. इन पदों पर 5 मार्च यानी कल आवेदन करने की आखिरी तारीख है, ऐसे में कल का इंतजार न करके जल्द से जल्द इन पदों पर आवेदन कर लें.
 
पद का नाम
अप्रेंटिस
 
कुल पदों की संख्या
2532 पद
 
योग्यता और उम्र सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही उम्मीदवार संबंधित ट्रेड से आईटीआई किया होना चाहिए. उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष होनी चाहिए. वहीं, अधिकतम उम्र 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.
 
इस आधार पर होगा चयन
इस भर्ती में उम्मीदवारों के चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा. उम्मीदवारों का चयन 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा. 10वीं और आईटीआई के अंकों से मेरिट लिस्ट तैयार होगी जिसके जरिए उम्मीदवारों का फाइनल सेलेक्शन होगा.
 
रेलवे की भर्ती के लिए इन स्टेप्स से करें अप्लाई
 
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलों कर इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं. 
 
स्टेप 1: सबसे पहले रेलवे रिक्रूटमेंट सेल सेंट्रल रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrccr.com पर जाएं.
 
स्टेप 2: इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए “Click here to Apply for Engagement of Apprentices under the Apprentices Act 1961 for the Year 2020-21” के लिंक पर क्लिक करें.
 
स्टेप 3: अब इस पेज पर दिए गए Click Here to Register पर क्लिक करें.
 
स्टेप 4: यहां रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर कर लॉग इन आईडी जनरेट करें.
 
स्टेप 5: अब आपकी ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भेज दिए जाएगा.
 
स्टेप 6: इसके बाद लॉग इन पेज पर जाकर लॉग इन कर लें.
 
स्टेप 7: अब अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
 
स्टेप 8: साइन, फोटो अपलोड कर आवेदन फीस भरें.
 
स्टेप 9: सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद एप्लीकेशन का प्रिंट ले लें.