Sarkari Naukri 2021: रेलवे में अप्रेंटिस पद पर आवेदन की आखिरी तारीख, 10वीं पास जल्द करें अप्लाई
<p> इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख आज यानी 30 मार्च 2021 है. इस भर्ती के तहत कुल 165 पदों पर भर्तियां की जाएगी. </p>

नई दिल्ली: Railway Recruitment 2021: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए रेलवे में कई पदों पर वैकेंसी है. इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख आज यानी 30 मार्च 2021 है. इस भर्ती के तहत कुल 165 पदों पर भर्तियां की जाएगी. अगर आप 10वीं पास हैं तो यह मौका आपके लिए बेहद शानदार है. इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें.
इन पदों पर होंगी भर्तियां
इस वैकेंसी के तहत कुल 165 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसमें फिटर के 45, वेल्डर के 28, इलेक्ट्रीशियन के 18 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर के 08 पद, कारपेंटर के 20, प्लम्बर के 08 और पेंटर के 10 पदों समेत कई अलग-अलग पद पर भर्तियां की जाएंगी.
कुल पदों की संख्या
165 पद
योग्यता
इन पदों पर 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन फीस
इन पदों पर एप्लीकेशन फीस जमा करने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी. एप्लीकेशन फीस के रूप में जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को 170 रुपए, वहीं एससी, एसटी, पीएच और महिला उम्मीदवारों को 70 रुपए जमा करने होंगे. एप्लीकेशन फीस का भुगतान डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से कर सकते हैं.
ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in पर जाएं.
- अब होम पेज पर Railway Apprentice Recruitment के लिंक पर क्लिक करें.
- अब नया खाता बनाने के लिए, दाईं ओर दिए गए Not registered ? Create account.’ लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन पेज पर अपना यूजरनेम और पासवर्ड बनाएं.
- यहां पर्सनल डिटेल्स भरकर रेगिस्ट्रशन करा लें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म भरने के लिए ‘Running Application Forms’ के लिंक पर क्लिक करें.
- अंत में एप्लीकेशन फीस जमा करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.
- लास्ट में ‘My Filled Applications / Receipt’ के लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें.
