नई दिल्ली: Sarkari Naukri 2021: अगर आप पुलिस की नौकरी (Police Jobs) करना चाहते हैं तो आपके पास शानदारा मौका है. पुलिस विभाग में हजारों पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन हो रहे हैं. पश्चिम बंगाल पुलिस दूरसंचार में वायरलेस ऑपरेटरों की 1251 (1126 पुरुष और 125 महिला) पदों पर भर्तियां कर रही है. इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन चल रहे हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख पर आवेदन करने की आज यानी 23 मार्च 2021 को आखिरी तारीख है. अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ लें.
 
पदों का विवरण
 
सामान्य वर्ग के लिए- 686 पद
SC वर्ग के लिए- 276 पद
ST वर्ग के लिए- 76 पद
OBC-A वर्ग के लिए- 125 पद
OBC-A वर्ग के लिए- 88 पद
कुल पद- 125
 
योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 12वीं की परीक्षा भौतिकी और गणित के साथ विज्ञान विषय से पास होना अनिवार्य है. 
 
उम्र सीमा
उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2021 तक 18 वर्ष से कम या 27 से अधिक नहीं होनी चाहिए. अनुसूचित जाति (अनुसूचित जाति) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उम्मीदवारों को 5 वर्ष और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी.
 
आवेदन फीस
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 275 रुपये
SC/ST वर्ग के लिए- 25 रुपये 
 
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षा, अंतिम लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर किया जाएगा.
 
ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार West Bengal Police की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.