Sarkari Naukri 2021: शिक्षकों के 534 पदों पर वैकेंसी, इस तारीख से पहले कर लें अप्लाई
<p> हरियाण स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) द्वारा पीजीटी संस्कृत के शिक्षकों के पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है. </p>

नई दिल्ली: HSSC Recruitment 2021: अगर आप सरकारी शिक्षक (Sarkari Teacher) बनना चाहते हैं तो हरियाण स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (Haryana Staff Selection Commission) द्वारा निकाली गए शिक्षकों के पदों पर आवेदन कर सकते हैं. हरियाण स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) द्वारा पीजीटी संस्कृत के शिक्षकों के पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है. अब इच्छुक लोग 18 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं. अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो एक बार नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से जरूर पढ़ लें.
श्रेणीवार पदों का विवरण
सामान्य- 325 पद
SC- 119
BCA- 59
BCB- 31 पद
कुल पदों की संख्या
534 पद
योग्यता और उम्र सीमा
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में HTET या STET सर्टिफिकेट होना चाहिए. साथ ही संस्कृत में मास्टर डिग्री/आचार्य , एवं बीएड होना चाहिए. उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से 42 साल के बीच होनी चाहिए.
इस आधार पर होगा चयन
उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. ये परीक्षा 90 अंकों की होगी. 10 फीसदी मार्क्स सामाजिक आर्थिक क्राइटेरिया व अनुभव के आधार पर दिए जाएंगे. लिखित परीक्षा 14 मार्च 2021 को आयोजित की जा सकती है.
ये होगी सैलरी
पेय लेवल – 8, (47,600-1,51,100 रुपये)
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 मार्च तक ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
