नई दिल्ली: Sarkari Naukri 2021: अगर आप सरकार नौकरी की तलाश कर रहे हैं वो भी दिल्ली में तो आपके लिए कई वैकेंसी हैं. दिल्ली सरकार के कई विभागों में वैकेंसी निकली हैं. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Delhi Subordinate Services Selection Board) ने 1806 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू होगी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. वैकेंसी के संबंध में अधिक जानकारी नीचे दी गई है. नीचे दिए गए पदों की जानकारी, योग्यता और चयन प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ने के बाद ही अप्लाई करें.
 
कई विभागों में हैं वैकेंसी
इस भर्ती में टेक्निकल असिस्टेंट, लेबोरेट्री अटेंडेंट, असिस्टेंट केमिस्ट, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, ड्राफ्टमैन, पर्सनल असिस्टेंट, फार्मासिस्ट (आयुर्वेद, यूनानी, होमियोपैथी), असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट ग्रेड-II, स्टेनोग्राफर, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, कारपेंटर, प्रोग्रामर, टीजीटी, स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी), साइंटिफिक असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं. इनमें से सबसे अधिक पद एमसीडी में स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी) के हैं. स्पेशल एजुकेटर के कुल 1126 पदों पर भर्तियां की जानी हैं.
 
आवेदन के लिए देनी होगी इतनी फीस
सामान्य वर्ग – 100 रुपये
महिला, एससी, एसटी वर्ग – कोई फीस नहीं
 
इस आधार पर होगा चयन
उम्मीदवारों के चयन के लिए टियर 1, टियर 2 परीक्षा और स्किल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा. चयन के लिए होने वाली परीक्षा पद के हिसाब से होगी.
 
ऐसे कर पाएंगे अप्लाई
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको वेबसाइट  dsssbonline.nic.in पर जाना होगा. आवेदन 15 मार्च से किए जा सकेंगे.