नई दिल्ली: SWAYAM यानी स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पाइरिंग माइंड्स की मार्च परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. जो स्टूडेंट्स 25 और 26 मार्च को होने वाली परीक्षा में भाग लेने वाले हैं वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट swayam.gov.in पर जारी किए गए हैं. उम्मीदवार सिर्फ इस वेबसाइट से ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी की मदद से लॉग इन करना होगा.
 
COVID-19 स्थिति के कारण दोपहर की पाली की परीक्षा के समय में बदलाव किया गया है. परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे के बजाय दोपहर 3 से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी. ऐसा उचित स्वच्छता सुनिश्चित करने और सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों के अनुपालन के लिए किया गया है. नोटिस में कहा गया, "सभी से अनुरोध है कि वे आवश्यक सावधानी बरतें (मास्क और सैनिटाइज़र) और उचित सोशल डिस्टेंसिंग  सुनिश्चित करें."
 
SWAYAM Admit Card 2021 ऐसे करें डाउनलोड
 
स्टेप 1: उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट swayam.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: अब वेबसाइट पर दिए गए “Admit Card SWAYAM Examination 25-26 Mar 2021” के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब अपनी ईमेल आईडी की मदद से लॉग इन करें.
स्टेप 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, अब इसे डाउनलोड कर लें.
 
SWAYAM वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक SWAYAM कॉर्डिनेटर कभी भी ईमेल के माध्यम से धन की मांग नहीं करते हैं, कृपया इस तरह के फर्जी ईमेल का जवाब न दें. कृपया कोई वित्तीय या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें.