नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग ने SSC JE Final Answer Key जारी कर दी है. जेई परीक्षा की आंसर-की SSC की ऑफिशियल वेबसाइट sss.nic.in पर जारी की गई है. आयोग परीक्षा का रिजल्ट पहले ही जारी कर चुका है. एसएससी ने कहा कि उम्मीदवार 28 मार्च 2021 (शाम 6 बजे तक) तक आंसर-की देख सकते हैं. आंसर-की चेक करने के लिए उम्मीदवारों को लॉग इन करना होगा. 
 
SSC JE Final Answer Key ऐसे करें डाउनलोड
 
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट sss.nic.in पर जाएं.
- वेबसाइट पर दिए गए आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें.
- अब लॉग इन करें.
- आंसर-की स्क्रीन पर आ जाएगी.
- इसे डाउनलोड कर लें.
 
कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC ने 1 मार्च को जेई (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, क्वांटिटी सर्वेइंग व कॉन्ट्रेक्ट्स) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था. पेपर 1 में जिन उम्मीदवारों को सफलता मिली है उन्हें अब पेपर 2 में भाग लेना होगा. पेपर 2 का आयोजन 21 मार्च को किया जाएगा. 
 
जूनियर इंजीनियर पेपर-1 की कम्प्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 27 से 30 अक्तूबर 2020 तक किया गया था. एसएससी ने इस परीक्षा का आयोजन देशभर में विभिन्न शहरों के परीक्षा केंद्रों पर किया था. सिविल इंजीनियरिंग शाखा के लिए 4750 जबकि इलेक्ट्रिकल व मेकैनिकल इंजीनियरिंग के लिए 931 उम्मीदवार दूसरे पेपर के लिए सफल हुए हैं.
 
आपको बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की गई SSC JE परीक्षा में 7,64,331 उम्मीदवार शामिल हुए थे. इसमें मध्य क्षेत्र के यूपी के 1,28,480 और बिहार के 40,105 परीक्षार्थी हैं.