SSC CGL 2018 Result: सीजीएल 2018 परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
<p> स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने सीजीएल 2018 की परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. सीजीएल परीक्षा के उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. </p>

नई दिल्ली: SSC CGL 2018 Final Result Declared: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने सीजीएल 2018 की परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. सीजीएल परीक्षा के उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. उम्मीदवार सिर्फ इस वेबसाइट से ही रिजल्ट देख सकते हैं. एसएससी ने चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट नाम और रोल नंबर के साथ जारी की है. अगर आपका नाम इसमें हैं तो आप पास हो गए हैं.
बता दें कि एसएससी की ओर से साल 2018 मई में सीजीएल परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन आया था. सीजीएल भर्ती परीक्षा 2018 के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 11271 पदों को भरा जाएगा. SSC की ओर से 04 जून 2019 से 19 जून 2019 तक इस भर्ती के लिए टियर 1 परीक्षा का आयोजन हुआ था, जिसके रिजल्ट 20 अगस्त 2019 को जारी हुए थे. इसके बाद टियर 2 की परीक्षा का आयोजन 11 से 14 सितंबर 2019 के बीच हुआ था. इसके रिजल्ट 25 अक्टूबर 2019 को घोषित हुए थे.
टियर 2 में पास होने वाले उम्मीदवारों के लिए टियर 3 परीक्षा का आयोजन 29 दिसंबर 2019 को किया जाता है. टियर 3 एक डिस्क्रिप्टिव टाइप परीक्षा होती है जिसमें निबंध और पत्र लिखवाया जाता है.
टियर 3 के बाद टियर 4 में स्किल टेस्ट का आयोजन 29 और 20 दिसंबर 2020 को किया गया, इसके बाद उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हुआ. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भर्ती की आखिरी प्रक्रिया थी जिसे 27 जनवरी से 27 फरवरी के बीच पूरा किया गया.
SSC CGL Final Result ऐसे करें चेक
- आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं.
- वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
- अब एक पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुलेगी.
- इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर और नाम चेक करें.
