नई दिल्ली: SBI PO Final Result Declared: भारतीय स्टेट बैंक (SBI), केंद्रीय भर्ती एवं प्रोन्नति विभाग, कॉर्पोरेटिव सेंटर, मुंबई ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) के पदों पर हुई परीक्षा का फाइनल रिजल्ट (SBI PO Final Result) जारी कर दिया है. SBI प्रोबेशनरी ऑफिसर (SBI PO) के पद के लिए मार्च 2021 के दौरान आयोजित इंटरव्यू के आधार पर फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है. पीओ भर्ती का फाइनल रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया गया है. चयनित उम्मीदवारों की एक लिस्ट पीडीएफ के फॉर्म में वेबसाइट पर अपलोड की गई है, जिसमें आप अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं. 
 
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलों कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
 
SBI PO Final Result इन स्टेप्स से करें चेक
 
स्टेप 1: उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए Careers के टैब पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब SBI PO Final Result notification के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4: एक पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसमें अपना रोल नंबर सर्च करें.
स्टेप 5: अगर आपका रोल नंबर इसमे हैं तो आप पास हो गए हैं.
 
आपको बता दें कि SBI पीओ भर्ती 2020 के लिए विज्ञापन नवंबर 2020 में जारी हुआ था, जिसके बाद आवेदन की प्रक्रिया 4 दिसंबर तक चली थी. प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जनवरी में, मुख्य परीक्षा के नतीजे फरवरी में और साक्षात्कार के नतीजे 16 मार्च 2021 को जारी किये गये. इसके साथ ही अब SBI ने पीओ पदों के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारो की लिस्ट जारी कर दी है.