राजस्थान के छात्रों के लिए अच्छी खबर, 3 की जगह 2 घंटे की होंगी परीक्षाएं
<p> उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि उच्च शिक्षा में छात्रों पर पढ़ाई के प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा कई बदलाव लाए गए हैं. विश्वविद्यालयों में प्रैक्टिकल परीक्षा, सेल्फ फाइनेंसिंग, और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की परीक्षा 15 अप्रैल, 2021 से शुरू होगी.</p>

राजस्थान: राजस्थान के छात्रों के लिए अच्छी खबर है. इस साल कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों का एग्जाम 3 घंटे की जगह अब सिर्फ 2 घंटे का होगा. राज्य सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों की अंतिम परीक्षा के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं. जैसा कि महामारी ने शिक्षा के हर पहलू में परीक्षा पैटर्न को बदल दिया है, इस वर्ष सरकार ने छात्रों को कई राहतें दी हैं. प्रश्नपत्र का समय दो घंटे का होगा जिसके कारण विश्वविद्यालयों को 60% प्रश्न पत्र हल करने को पासिंग मार्क्स की आवश्यकता तय करने की सलाह दी गई है.
उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि उच्च शिक्षा में छात्रों पर पढ़ाई के प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा कई बदलाव लाए गए हैं. विश्वविद्यालयों में प्रैक्टिकल परीक्षा, सेल्फ फाइनेंसिंग, और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की परीक्षा 15 अप्रैल, 2021 से शुरू होगी. सामान्य कक्षाओं के लिए, परीक्षा 5 मई, 2021 से शुरू होगी. विश्वविद्यालयों को जल्द से जल्द पोस्ट ग्रेजुएट के लिए परीक्षा आयोजित करने की सलाह दी गई है.
फाइनल ईयर के बैच के लिए, परीक्षा परिणाम 31 जुलाई, 2021 को घोषित किया जाएगा, ताकि इन छात्रों को उच्च शिक्षा या अन्य नौकरियों के लिए आवेदन करने में मुश्किल न हो. सेमेस्टर कक्षाओं के लिए, विश्वविद्यालयों को उनकी सुविधा के अनुसार कक्षाओं का संचालन करने के लिए एक फ्री-हैंड दिया गया है.
आपको बता दें कि पिछले सत्र की परीक्षाओं के दौरान फाइनल ईयर के छात्रों को छोड़ बाकी सभी को प्रमोट किया गया था. यूजी और पीजी फाइनल ईयर कोर्स के छात्रों के लिए परीक्षाओं का आयोजन किया गया था.
