नई दिल्ली: Railway Recruitment 2021: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2021) की तलाश कर रहे लोगों के लिए रेलवे में कई पदों पर वैकेंसी है.पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल में ट्रेड अप्रेंटिस के 165 पदों पर हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया था. इन पदों पर पिछले दिनों से आवेदन चल रहे हैं. अब आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक आ रही है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 मार्च है. अगर आप रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर लें. आवेदन करने से पहले योग्यता, उम्र सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी ध्यान से जरूर पढ़ें. वैकेंसी की जानकारी नीचे दी गई है. 
 
पद का नाम
ट्रेड अप्रेंटिस
 
कुल पदों की संख्या
165 
 
योग्यता और उम्र
उम्मीदवार को 10वीं पास होने के साथ सम्बंधित ट्रेड में पास होना जरूरी है. कैंडिडेट की न्यूनतम उम्र 15 और अधिकतम उम 24 साल होनी चाहिए.
 
आवेदन फीस
सामान्य वर्ग के कैंडिडेट को 170 रुपए बतौर आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 70 रुपए रहेगा.
 
ऐसे होगा चयन
कैंडिडेट का सेलेक्शन 10वीं की परीक्षा में मिले अंकों और डॉक्यूमेंट​ वेरिफिकेशन के बाद तैयार मेरिट के आधार पर होगा.
 
ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 मार्च तक ऑफिशियल वेबसाइट apprenticeship.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.