नई दिल्ली: RSMSSB Rajasthan Stenographer Admit Card 2021: राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का एडमिट ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया है. उम्मीदवार इस वेबसाइट पर जाकर ही परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड मेल नहीं किया जाएगा. इस भर्ती के जरिए 1211 पदों को भरा जाएगा. राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 21 मार्च 2021 को आयोजित की जाएगी. इस भर्ती का नोटिफिकेशन जुलाई 2018 में जारी किया गया था. इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 26 अगस्त 2020 से 24 सितंबर 2020 तक चली थी.
 
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर निकाल कर रख लें.
 
RSMSSB Stenographer Admit Card 2021: ऐसे करें डाउनलोड
 
स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब Download Admit Card of Direct Joint Recruitment of Stenographer – 2018 के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4: इसके बाद Get Admit Card के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 5: अब एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि सबमिट करें.
स्टेप 6: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें.
 
आपको बता दें कि स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा में 2 पेपर होंगे, ये दोनों पेपर 3-3 घंट के होंगे. पहला पेपर सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और राजस्थान का सामान्य ज्ञान का होगा. यह पेपर सुबह 8 बजे से 11 बजे तक आयोजित किया जाएगा. दूसरा पेपर सामान्य हिंदी और अंग्रेजी का होगा. यह पेपर दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित होगा.