Railway Jobs: रेलवे में कई पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास वाले जल्द करें अप्लाई
<p> <strong>RRB, Sarkari Naurki 2021:</strong> रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए शानदारा मौका है. अगर आप रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो वेस्ट सेंट्रल रेलवे में निकले पदों पर जल्द से जल्द आवेदन कर लें.</p>

नई दिल्ली: RRB, Sarkari Naurki 2021: रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए शानदारा मौका है. अगर आप रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो वेस्ट सेंट्रल रेलवे में निकले पदों पर जल्द से जल्द आवेदन कर लें. वेस्ट सेंट्रल रेलवे 130 पदों पर भर्तियां करने वाला है. इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन हो रहे हैं. आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च तक ऑनलाइन चलेगी. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर लें. इन पदों पर भर्ती के लिए किसी भी प्रकार की परीक्षा नहीं होगी. भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी नीचे दी गई है.
पद और संख्या
रेलवे द्वारा यह भर्ती अप्रेंटिस के पदों पर की जानी हैं. इस भर्ती के जरिए 130 पदों को भरा जाएगा.
योग्यता और उम्र सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 10वीं पास होना अनिवार्य है. साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए. उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष और अधिकतम उम्र 24 वर्ष तक निर्धारित की गई है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.
बिना परीक्षा के होगा चयन
उम्मीदवारों के चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. उम्मीदवारों की मेरिट 10वीं में प्राप्त अंक और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी.
आवेदन फीस
जनरल और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 100 रुपये है. वहीं, SC/ST/PWD/ महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन फीस नहीं है. लेकिन सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 70 रुपये + 18 फीसदी GST एमपी ऑनलाइन सेवा पोर्ट्ल शुल्क के रूप में देना होगा.
ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in पर जाकर 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं.
