Railway Jobs:रेलवे में 680 पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास के लिए शानदारा मौका
<p> अगर आप रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो जल्द करें, क्योंकि रेलवे में निकले कई पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक है. पश्चिम मध्य रेलवे में 680 पदों पर भर्तियां चल रही है. इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 5 अप्रैल 2021 है</p>

अगर आप रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो जल्द करें, क्योंकि रेलवे में निकले कई पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक है. पश्चिम मध्य रेलवे में 680 पदों पर भर्तियां चल रही है. इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 5 अप्रैल 2021 है. इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का 10वीं पास होना अनिवार्य है. इस भर्ती की खास बात यह है कि इसके लिए कोई परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें.
पद का नाम
अप्रेंटिस
कुल पदों की संख्या
680
योग्यता
इन पदों पर ITI और बिना ITI दोनों ही तरह के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. बस उम्मीदवार के पास 10वीं में कम से कम 50 फीसदी अंक होने चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु सीमा 15 से 22 वर्ष निर्धारित है.
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क 100 रुपये देना होगा, आरक्षित कैटेगरी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा.
ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. उम्मीदवारों की मेरिट 10वीं में प्राप्त अंक और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी. नॉन आईटीआई वालों के लिए सिर्फ 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. भर्ती में चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा.
ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
