RRB NTPC Phase 6 परीक्षा शुरू, उम्मीदवारों के लिए जरूरी बातें...
<div> उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा. बता दें कि छठे फेज की इस परीक्षा में करीब 6 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे.</div> <div> </div>

नई दिल्ली: RRB NTPC Phase 6 Exam: रेलवे भर्ती बोर्ड आज से एनटीपीसी की फेज 6 की परीक्षा का आयोजन कर रहा है. आरआरबी एनटीपीसी फेज 6 की परीक्षा आज से शुरू हो गई है. छठे फेज की परीक्षा 1 अप्रैल यानी आज, 03, 05, 06, 07 और 08 अप्रैल 2021 को आयोजित की जाएगी. आरआरबी ने इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (RRB NTPC Admit Card) भी जारी कर दिए हैं. 3 और 5 अप्रैल को होने वाली परीक्षा का ए़डमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार अपने रीजन की वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं, 6 अप्रैल को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड 2 अप्रैल को, 7 अप्रैल को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड 3 अप्रैल को और 8 अप्रैल को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड 4 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा.
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा. बता दें कि छठे फेज की इस परीक्षा में करीब 6 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे.
RRB NTPC: उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान
- घर से जल्द निकलें जिससे कि आपको किसी भी हाल में देरी न हो. लेट पहुंचने पर आपको एग्जाम हॉल में नहीं बैठने दिया जाएगा.
- उम्मीदवार वो आवश्यक वस्तुएं ले जा सकते हैं, जो उन्हें सुरक्षित रखने में मदद करेंगी. जैसे सैनिटाइजर, एक जोड़ी दस्ताने, चेहरे को ढकने के लिए मास्क, मास्क हमेशा लगाए रखना अनिवार्य होगा.
- एग्जाम हॉल के अंदर इलेक्ट्रॉनिक घड़ी की अनुमति नहीं होगी.
- उम्मीदवारों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और गेट पर भीड़ लगाने से बचना होगा.
RRB NTPC Admit Card ऐसे करें डाउनलोड
स्टेप 1: सबसे पहले अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाएं.
स्टेप 2: इसके बाद एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करें.
स्टेप 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: अब इसे डाउनलोड कर लें.
स्टेप 6: एग्जाम हॉल ले जाने के लिए इसका प्रिंट ले लें.
