नई दिल्ली: RRB Group D Exam: रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही ग्रुप डी के 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन करेगा. फिलहाल एनटीपीसी की परीक्षा चल रही है, एनटीपीसी की परीक्षा पूरी होते ही ग्रुप डी की परीक्षा की तारीख (RRB Group D Exam Date) जारी कर दी जाएगी. ग्रुप डी की परीक्षा का आयोजन अप्रैल से जून के बीच किया जाना है. रेलवे के ऑफिशियल शेड्यूल में इसकी जानकारी दी गई है. आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड (RRB Group D Admit Card) रेलवे की सभी परीक्षाओं की तारीख एग्जाम के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा. एग्जाम डेट, सिटी, शिफ्ट डिटेल और एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा.
 
 
RRB Group D Admit Card इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड
 
स्टेप 1: सबसे पहले अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाएं.
स्टेप 2: इसके बाद एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करें.
स्टेप 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: अब इसे डाउनलोड कर लें.
स्टेप 6: एग्जाम हॉल ले जाने के लिए इसका प्रिंट ले लें.
 
 
RRB Group D एग्जाम पैटर्न
 
– ग्रुप डी के कम्प्यूटर बेस्ट टेस्ट में 100 सवाल पूछे जाएंगे. सीबीटी 100 अंकों का होगा.
– परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी, 3 सवाल गलत होने पर 1 अंक काटा जाएगा.
– उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 90 मिनट दिए जाएंगे.
 
 
RRB Group D परीक्षा में इन टॉपिक्स से आएंगे सवाल
 
मैथमेटिक्स: 25 सवाल
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग: 30 सवाल
जनरल साइंस: 25 सवाल
जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स: 20 सवाल