नई दिल्ली: RRB Group D Exam Date: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तारीख अगले महीने जारी होने की उम्मीद है. रेलवे में 1 लाख पदों पर भर्ती के लिए होने वाली ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन अप्रैल से जून के बीच किया जाना है. परीक्षा अप्रैल में शुरू होगी तो उसी महीने एग्जाम डेट जारी कर दी जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि परीक्षा अप्रैल के अंत से शुरू की जाएगी. फिलहाल रेलवे भर्ती बोर्ड एनटीपीसी परीक्षा आयोजित कर रहा है. रेलवे भर्ती बोर्ड एनटीपीसी परीक्षा करा रहा है, जिसका 5वें फेज 27 मार्च को खत्म होगा. यह परीक्षा भी एनटीपीसी की परीक्षा की तरह कई फेज में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के लिए ढेड़ करोड़ छात्रों ने आवेदन किया था.
 
इस परीक्षा की तारीख आने के बाद उम्मीदवारों के लिए एग्जाम डेट, सिटी और शिफ्ट डिटेल की जानकारी जारी की जाएगी. वहीं, परीक्षा का एडमिट कार्ड (RRB Group D Admit Card) एग्जाम से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा. उम्मीदवार अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाकर ये सारी जानकारी हासिल कर सकेंगे.  उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा. 
 
ये है RRB Group D परीक्षा का पैटर्न
 
आरआबी ग्रुप डी के कम्प्यूटर बेस्ट टेस्ट में 100 सवाल पूछे जाएंगे. यह परीक्षा 100 अंकों की होगी. रेलवे की इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी, 3 सवाल गलत होने पर 1 अंक काटा जाएगा. उम्मीदवारों को परीक्षा को पूरा करने के लिए 90 मिनट दिए जाएंगे.
 
सेक्शन वाइस पूछे जाएंगे इतने सवाल
 
मैथमेटिक्स: 25 सवाल
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग: 30 सवाल
जनरल साइंस: 25 सवाल
जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स: 20 सवाल