पंजाब: पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने पंजाब राज्य सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2020 मेन्स के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक एक्टिव कर दिया है.  जिन उम्मीदवारों ने पंजाब सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा पास की थी उन्हें अब मेन परीक्षा में भाग लेने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा. उम्मीदवारों को मेन परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है. पंजाब सिविल सेवा मेन्स परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मार्च, 2021 है. पंजाब सिविल सेवा मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 26 मार्च, 2021 को जारी किया जाएगा. पंजाब सिविल सेवा मेन्स परीक्षा 8 अप्रैल को आयोजित की जाएगी. 
 
मेन्स परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रजिस्ट्रेशन संख्या और पासवर्ड दर्ज कर सकते हैं. 
 
Punjab State Civil Services Combined Competitive Exam 2020 के लिए ऐसे करें अप्लाई
 
स्टेप 1: उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब मांगी गई सभी जानकारी भरें.
स्टेप 4: अपनी फोटो और साइन अपलोड करें.
स्टेप 5: अब अपनी एप्लीकेशन फीस जमा करें.
स्टेप 6: अब अपना एप्लीकेशन सबमिट कर दें.
 
वैकेंसी डिटेल नीचे दी गई हैं..
 
सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) - 20 पद
पुलिस उपाधीक्षक - 26 पद
तहसीलदार - 04 पद
खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामले अधिकारी - 02 पद
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी - 02 पद
सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां - 04 पद
श्रम और सुलह अधिकारी - 01 पद
रोजगार सृजन और प्रशिक्षण अधिकारी - 06 पद
उप अधीक्षक जेल / जिला प्रोबेशन अधिकारी (ग्रेड- II) - 10 पद