नई दिल्ली: Delhi Nursery Admission 2021: दिल्ली के स्कूल (Delhi Schools) आज, नर्सरी दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी करेंगे. राष्ट्रीय राजधानी में 1700 से अधिक स्कूलों में एडमिशन के लिए 18 फरवरी से 4 मार्च के बीच रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चली थी. नर्सरी, केजी और कक्षा 1 की मेरिट लिस्ट संबंधित स्कूलों की वेबसाइटों पर जारी की जाएगी. अभिभावक स्कूलों की वेबसाइट पर जाकर ही ये चेक कर पाएंगे कि उनके बच्चे का एडमिशन होगा या नहीं. नर्सरी एडमिशन मेरिट सूची में छात्रों के अंकों के साथ उन्हें मिले गए नंबर भी दिए गए होंगे. मेरिट लिस्ट के साथ स्कूल छात्रों के लिए वेटिंग लिस्ट भी जारी करेंगे. पहले राउंड में अगर सीटें बचेंगी तो वेटिंग लिस्ट के जरिए एडमिशन लिया जाएगा. 
 
मेरिट लिस्ट के बाद 22 और 23 मार्च को अभिभावकों के सवाल आदि का समाधान किया जाएगा. अगर अभिभावकों के मन में यह सवाल है कि उनके बच्चों को किस आधार पर कितने पॉइंट्स मिले हैं तो लिखित या मौखिक रूप से उसका समाधान होगा.
 
एक बार मेरिट सूची अपलोड होने के बाद, माता-पिता संबंधित दस्तावेज स्कूल में जमा कर सकते हैं और स्कूल द्वारा आयोजित प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. ध्यान रहे कि उन्हें प्रवेश शुल्क भी जमा करना होगा.
 
इसके बाद 25 मार्च को एडमिशन के लिए दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी. 26 मार्च को अभिभावकों के सवाल आदि का समाधान किया जाएगा. इसके बाद सीटें बचने पर तीसरी लिस्ट 27 मार्च को जारी की जाएगी. 31 मार्च को नर्सरी एडमिशन की प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी.