राजस्थान सरकार का ऐलान, बिना परीक्षा के प्रमोट होंगे 1 से 5 तक के छात्र
<div> राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने घोषणा की है कि राज्य में 1 से 5 तक के छात्रों के लिए परीक्षा नहीं होगी. छात्रों को बिना परीक्षा के अलगी कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा.</div>

राजस्थान: Rajasthan Schools: कोरोना के मामले एक बार फिर देश भर में तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले साल कोरोना के कारण देश भर के छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई थी. पिछले साल कई राज्यों में 1 से 9 तक के छात्रों को बिना परीक्षा के प्रमोट कर दिया गया था. इस साल भी कई राज्य सरकारें यही कर रही है. राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने घोषणा की है कि राज्य में 1 से 5 तक के छात्रों के लिए परीक्षा नहीं होगी. छात्रों को बिना परीक्षा के अलगी कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा.
राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर लिखा, ''कोविड-19 से उत्पभन्न परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने स्थानीय परीक्षाओं के बारे में संवेदनशीलता से निर्णय लेते हुए कक्षा 1-5 तक के विद्यार्थियों को स्माईल-1, स्माईल-2 एवं ‘आओ घर से सीखें’कार्यक्रम के तहत किये गये आंकलन के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा.''
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ''उन्होंने कहा कि कक्षा 6 एवं 7 की परीक्षा 15-22 अप्रैल तक विद्यालय स्तर पर, कक्षा 9 व 11 की परीक्षा 6-22 अप्रैल तक जिला स्तर पर एवं कक्षा 8 की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जाएगी. कक्षा 6,7,9 व 11 का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा एवं आगामी कक्षाओं में प्रवेश 1 मई से प्रारम्भ होगा.''
आपको बता दें कि हाल ही में बिहार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए पहली से आठवीं तक छात्रों को बिना परीक्षा के अगले क्लास में भेजने का आदेश जारी किया था. इस फैसले के बाद राज्य के करीब 1.66 करोड़ बच्चे बिना परीक्षा दिए अगली कक्षा में भेज दिए जाएंगे. कोरोना संक्रमण के प्रभाव में कमी को देख 8 फरवरी 2021 से कक्षा छह से आठ, जबकि 1 मार्च 2021 से पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं खोली गई हैं.
