नई दिल्ली: Sarkari Naukri 2021: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो NTPC में निकले पदों पर आवेदन कर सकते हैं. नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) 230 पदों पर भर्तियां करने वाली हैं. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया जारी है. अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो जल्द करें क्योंकि आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक है. 10 मार्च आवेदन करने की आखिरी तारीख है. इस वैकेंसी के तहत इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन ट्रेड्स और केमिस्ट के पद पर नौकरियां दी जाएंगी. वैकेंसी के संबंध में अधिक जानकारी नीचे दी गई है. 
 
पदों के नाम और संख्या
अनुभवी असिस्ट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन): – 200
अनुभवी असिस्ट केमिस्ट – 30
 
कुल पदों की संख्या- 230 पद
 
ये है योग्यता
असिस्टेंट इंजीनियर- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 60% रिजल्ट के साथ ग्रेजुएट होना जरूरी है. 
 
असिस्टेंट केमिस्ट- उम्मीदवारों के पास 60% मार्क्स के साथ एमएससी की डिग्री होनी चाहिए.
 
उम्र सीमा
उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
 
ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू में उनके परफॉरमेंस के अनुसार किया जाएगा.
 
सैलरी
चुने गए उम्मीदवारों को 30000 रुपए से 120000 रुपए तक सैलरी मिलेगी.
 
इन स्टेप्स से करें आवेदन
 
स्टेप 1: सबसे पहले नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) की ऑफिशियल वेबसाइट ntpccareers.net पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर Latest Notification फोल्डर में Recruitment of Experienced Assistant Engineers & Experienced Assistant Chemist के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब रजिस्टर कर लॉग इन जनरेट करें.
स्टेप 4: लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
स्टेप 5: सभी प्रक्रिया पूरी कर आवेदन का प्रिंट ले लें.