NIOS Result: जारी हुआ 10वीं, 12वीं ओपन परीक्षा का रिजल्ट, यूं करें चेक

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन (National Institute of Open Schooling) द्वारा आज 10वीं और 12वीं की ओपन परीक्षा का रिजल्ट (NIOS Result 2021) जारी कर दिया जाएगा.

नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन (National Institute of Open Schooling) ने आज 10वीं और 12वीं की ओपन परीक्षा का रिजल्ट (NIOS Result 2021) जारी कर दिया है. NIOS 10वीं, 12वीं ओपन परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट results.nios.ac.in या www.nios.ac.in पर जारी किया गया है. स्टूडेंट्स इस वेबसाइट पर जाकर ही परीक्षा का रिजल्ट (NIOS 10th, 12th Result) चेक कर सकते हैं. स्टूडेंट्स अपनो रोल नंबर सबमिट कर रिजल्ट देख सकेंगे.
NIOS 10th 12th Result ऐसे कर पाएंगे चेक
स्टेप 1: स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट results.nios.ac.in या www.nios.ac.in पर जाएं
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: नया पेज खुलने पर यहां अपना रोल नंबर सबमिट करें.
स्टेप 4: आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: अब अपना रिजल्ट चेक कर लें.
NIOS ने कक्षा 10, 12 के छात्रों के लिए योग्यता मानदंड निर्धारित किया है जो NIOS Jan / Feb परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे. जो छात्र न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करते हैं और कम से कम 5 चयनित विषयों में पास होते हैं, जिनमें कम से कम एक और दो से अधिक भाषा के प्रश्नपत्र शामिल नहीं होंगे, उन छात्रों को परीक्षा में पास घोषित किया जाएगा.
NIOS ने पहले अक्टूबर 2020 की अपनी परीक्षाएं जनवरी और फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी थीं. प्रैक्टिकल परीक्षाएं 12 जनवरी से 25 जनवरी, 2021 तक और थ्योरी की परीक्षाएं 22 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित की गई थीं.