नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) आज से पोस्ट-ग्रेजुएशन (NEET PG 2021) के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट के एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन शुरू कर रहा है. जिन स्टूडेंट्स ने नीट पीजी 2021 के एप्लीकेशन फॉर्म में कोई गलती की थी वे आज से उसमें सुधार कर सकते हैं. NEET PG 2021 18 अप्रैल, 2021 को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित किया जाएगा. कुल 6,102 सरकारी, निजी, डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालय NEET PG 2021 अंकों के माध्यम एडमिशन लेंगे.
 
NEET PG करेक्शन विंडो के जरिए आप नीचे दी गई डिटेल को सही कर सकते हैं..
- Date of birth 
- Category of candidate 
- Gender 
- Physical Disability Status 
- EWS status
 
NEET PG 2021 एप्लीकेशन फॉर्म में ऐसे करें करेक्शन
 
स्टेप 1: स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट nbe.ed.u.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए "Applicant Login" के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब "Go To Application Form" के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4: जो भी डिटेल सही करना चाहते हैं उसमें करेक्शन करें.
स्टेप 5: अब एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट कर दें.
 
आपको बता दें कि NEET PG 2021 परीक्षा का रिजल्ट 31 मई तक घोषित किया जा सकता है. NEET PG 2021 परीक्षा के लिए वे स्टूडेंट्स अप्लाई करते हैं जिनके पास एमबीबीएस की डिग्री या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त प्रोविजनल एमबीबीएस पास सर्टिफिकेट है. उम्मीदवारों का 30 जून 2021 को या पहले इंटर्नशिप पूरी किए होना अनिवार्य है.