नई दिल्ली: Sarkari Naukri 2021: नेशनल मिनरल डेवलेपमेंट कॉर्पोरेशन (National Mineral Development Corporation) ने 304 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू हो जाएगी. ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च और ऑफलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल है. इस भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी नीचे दी गई है. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दी गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ने के बाद ही अप्लाई करें.
 
पदों का विवरण
 
फील्ड अटेंडेंट - 65
मेंटीनेंस असिस्टेंट (मेक)  -148
मेंटीनेंस असिस्टेंट (इलेक्ट)- 81
ब्लास्टर ग्रेड-II - 01
ट्रेनी एमसीओ - 09 
 
कुल पदों की संख्या - 304 पद
 
योग्यता और उम्र सीमा
इन  पदों पर 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए.
 
आवेदन फीस
अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 150 रुपए है. एससी-एसटी व दिव्यागों के लिए कोई शुल्क नहीं है.
 
जरूरी तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 11-03-2021
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख- 31-03-2021
ऑफलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख- 15-04-2021
 
यूं कर पाएंगे अप्लाई
आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट nmdc.co.in पर जाना होगा. आवेदन की प्रक्रिया कल से शुरू होगी.