नई दिल्ली: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (Council of Architecture) ने नेशनल एप्टिट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर 2021 (NATA 2021) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य स्टूडेंट्स राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.coa.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. नेशनल एप्टिट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर का आयोजन पांच वर्षीय बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (B.Arch) डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन के लिए किया जाता है. NATA परीक्षा के लिए आवेदन फीस 4,000 रुपये है.
 
इच्छुक लोग नीचे दिए गए तरीके से इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. 
 
NATA 2021 परीक्षा के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
 
स्टेप 1: स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट nataregistration.in पर जाएं.
स्टेप 2: इसके बाद वेबसाइट पर दिए साइन अप के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब अपना नाम, पिता का नाम, मोबाइल, ईमेल और अन्य जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
स्टेप 4: अब लॉग इन कर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
स्टेप 5: फोटो और साइन को अपलोड करें.
स्टेप 6: इसके बाद एप्लीकेशन फीस जमा करें.
स्टेप 7: सभी प्रक्रिया पूरी कर लेने के बाद एप्लीकेशन का प्रिंट ले लें.
 
NATA दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा, BArch उम्मीदवारों को उनकी सुविधा के अनुसार किसी भी चयनित सत्र के लिए उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी. उन्हें पंजीकरण के समय परीक्षा सत्र का चयन करना होगा.
 
NATA परीक्षा 10 अप्रैल और 12 जून को आयोजित की जाएगी. सीओए 28 मार्च को पहली परीक्षा के लिए आवेदन विंडो को बंद कर देगा और दूसरी परीक्षा के लिए सीओए 30 मई, 2021 को ऑनलाइन पंजीकरण विंडो बंद कर देगा.