अब इंजीनियरिंग के लिए 12वीं में मैथ्स और फिजिक्स लेना जरूरी नहीं, AICTE ने की घोषणा
<p> इंजीनियरिंग करने की सोच रहे छात्रों को AICTE ने बड़ा तोहफा दिया है. ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्नोलॉजी एजुकेशन (All India Council for Technical Education) ने इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए 12वीं में मैथ्स और फिजिक्स की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है.</p>

नई दिल्ली: Engineering Admission 2021: इंजीनियरिंग करने की सोच रहे छात्रों को AICTE ने बड़ा तोहफा दिया है. ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्नोलॉजी एजुकेशन (All India Council for Technical Education) ने इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए 12वीं में मैथ्स और फिजिक्स की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है. अब ये 2 विषय अनिवार्य नहीं बल्कि वैकल्पिक हैं. एआईसीटीई ने यूजी एडमिशन के लिए पात्रता मानदंड बदले हैं. AICTE ने 2021-22 के लिए हैंडबुक जारी कर दी है, इसके मुताबिक अब इंजीनियरिंग पढ़ने के लिए 12वीं में छात्रों को मैथ्स और फिजिक्स पढ़ना जरूरी नहीं है.
अभी तक ऐसा नहीं था पहले BE और B.Tech में एडमिशन के लिए छात्रों को 12वीं में मैथ्स और फिजिक्स पढ़ना जरूरी होता था, लेकिन अब नियमों में संशोधन के बाद इसे वैकल्पिक बना दिया गया है, यानी कि इंजीनियरिंग के लिए अब मैथ्स और फिजिक्स जरूरी नहीं है. यह संशोधन इसी साल से लागू कर दिया जाएगा. AICTE के इस फैसले से लाखों छात्रों को राहत मिली है.
AICTE के संशोधित नियमों के अनुसार, इंजीनियरिंग के ग्रेजुएट लेवल कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को 12वीं में कम से कम 45 प्रतिशत अंकों की जरूरत होगी. साथ ही 14 विषयों की सूची में से तीन विषयों में पास होना आवश्यक होगा. संशोधित नियमों में संस्थान ने 14 विषयों- भौतिकी, गणित, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, जीव विज्ञान, इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस, जैव प्रौद्योगिकी, तकनीकी व्यावसायिक विषय, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, व्यावसायिक अध्ययन, अंत्रप्रेन्योरशिप विषयों को सूची में शामिल किया है.
