नई दिल्ली: यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास ने विभिन्न परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है. मद्रास यूनिवर्सिटी की यूजी, पीजी और प्रोफेशनल प्रोग्राम की परीक्षाओं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट unom.ac.in पर जारी किया गया है. किसी भी स्टूडेंट को मेल के जरिए रिजल्ट नहीं भेजा जाएगा. उम्मीदवारों का यह सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर लें. रिजल्ट चेक करने के लिए उन्हें रजिस्टर नंबर सबमिट करना होगा. यूजी और पीजी परीक्षाओं का आयोजन 21 दिसंबर से 10 फरवरी, 2021 तक किया गया था. आमतौर पर ये परीक्षाएं अप्रैल के महीने में आयोजित की जाती है, लेकिन इस बार कोरोना के कारण परीक्षाओं में देरी हुई थी और ये दिसंबर में शुरू हुई.
 
मद्रास यूनिवर्सिटी की एरियर परीक्षा में 60,000 से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. वहीं, 10 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित हुई फस्ट ईयर की फस्ट सेमेस्टर की परीक्षाओं में 50 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था.
 
स्टूडेंट्स नीचे दिए गए 5 आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं....
 
स्टेप 1: स्टूडेंट्स मद्रास यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट result.unom.ac.in पर जाएं.
स्टेप 2: अब यहां रिजल्ट का पेज ओपन होगा, इस पर रजिस्टर नंबर सबमिट करें.
स्टेप 3: अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 4: अब अपने रिजल्ट को चेक कर लें.
स्टेप 5: भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट ले लें.
 
आपको बता दें कि मद्रास यूनिवर्सिटी के 18 स्कूलों में 73 शैक्षणिक विभाग शामिल हैं. 100 से अधिक कॉलेज और 52 अनुसंधान संस्थान यूनिवर्सिटी से संबद्ध हैं. यूनिवर्सिटी के चेन्नई शहर में छह परिसर हैं.