मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने 2020-21 सत्र के लिए स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर परीक्षा आयोजित करने के लिए दिशानिर्देशों का एक सेट जारी किया है. वर्तमान में जारी COVID-19 महामारी के कारण, मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग मई और जून 2021 में विश्वविद्यालय परीक्षा आयोजित करेगा, इस संबंध में एक बयान जारी किया गया है. यूजी और पीजी अंतिम सेमेस्टर परीक्षा मई में ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाएगी. हालांकि, यूजी प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों और पीजी द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों के लिए, ओपन बुक परीक्षाएं जून में एक ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी. एमपी उच्च शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, ओपन बुक परीक्षा के लिए, कॉलेजों द्वारा प्रश्न पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर अपलोड किए जाएंगे. ऑनलाइन परीक्षा के परिणाम जुलाई तक घोषित किए जाएंगे. वहीं, ऑफलाइन परीक्षा के लिए, परिणाम 2021 जून तक जारी किए जाएंगे.
 
 
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने अंतिम सेमेस्टर यूजी और पीजी कार्यक्रमों के लिए परीक्षाएं ऑफ़लाइन मोड में आयोजित करने का निर्देश दिया है. परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए, छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षा देनी होगी. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्रों का विवरण होगा.
 
 
वहीं, ओपन बुक परीक्षा के रूप में ऑनलाइन परीक्षा यूजी प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों और पीजी द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी. छात्रों को कॉलेज की वेबसाइटों से प्रश्न पत्र डाउनलोड करना होगा और उन्हें आंसर लिखकर शीट को अपलोड करना होगा.