झारखंड: JAC 10th Admit Card:  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड बोर्ड कक्षा 10 का एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है. झारखंड बोर्ड कक्षा 10 का एडमिट कार्ड (Jharkhand Class 10th Admit Card) ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जारी किया गया है. स्टूडेंट्स इस वेबसाइट पर जाकर ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. जिन उम्मीदवारों ने 10 वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए आवेदन किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड की हार्डकॉपी लेने के लिए अपने संबंधित स्कूलों का दौरा करें या इसे प्राप्त करने के लिए स्कूल अधिकारियों से संपर्क करें. झारखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 4 मई से 21 मई तक आयोजित की जाएंगी. यह परीक्षाएं सुबह की शिफ्ट में 9:45 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी. 
 
JAC Admit Card 2021 ऐसे करें डाउनलोड
 
स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं..
 
स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं.
 
स्टेप 2: होम पेज पर Jharkhand Board Class 10 Admit Card 2021 के लिंक पर क्लिक करें.
 
स्टेप 3: अपना डिटेल भरे और सबमिट पर क्लिक करें.
 
स्टेप 4: स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट निकाल लें.
 
बता दें कि कक्षा 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 6 अप्रैल से 27 अप्रैल आयोजित की जाएंगी. स्टूडेंट द्वारा प्रैक्टिकल परीक्षाओं में प्राप्त अंक 30 अप्रैल तक डीओई कार्यालय में जमा किया जाएगा.