JKBOSE Class 12th Results: 12वीं का रिजल्ट जारी, इस आसान तरीके से करें चेक
<p> JKBOSE कक्षा 12 का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को कक्षा 12 के एडमिट कार्ड पर उल्लिखित अपने रोल नंबर की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा.</p>

नई दिल्ली: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Jammu And Kashmir Board Of School Education) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कश्मीर डिवीजन के लिए 12वीं का रिजल्ट (JKBOSE Class 12th Results) घोषित कर दिया है. जो उम्मीदवार JKBOSE 12वीं परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे JKBOSE के आधिकारिक पोर्टल jkbose.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट (JKBOSE Jammu Divison 12th Result) देख सकते हैं. JKBOSE कक्षा 12 का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को कक्षा 12 के एडमिट कार्ड पर उल्लिखित अपने रोल नंबर की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा.
JKBOSE Class 12 Results ऐसे करें चेक
स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jkbose.ac.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपना अपना रोल नंबर सबमिट करें.
स्टेप 4: आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, अब इसे चेक कर लें.
जम्मू डिविजन के लिए 12वीं का रिजल्ट हो चुका है घोषित
जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (JKBOSE) ने जम्मू (विंटर जोन) 12वीं कक्षा का रिजल्ट 20 फरवरी को जारी किया था. कोरोना महामारी के बीच हुई इन परीक्षाओं में 15,056 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था, जिसमें से 10,672 ने सफलता हासिल की है. रिजल्ट 71 फीसदी रहा है, जिसमें 73 फीसदी लड़कियां और 69 फीसदी लड़के पास हुए हैं. साइंस में सुनीता देवी मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल किश्तवाड़ के राहुल शर्मा ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है.
