नई दिल्ली: JEE Main 2021 एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. जेईई मेन मार्च परीक्षा का एडमिट कार्ड (JEE Main March Admit Card) ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया गया है. उम्मीदवार इस वेबसाइट पर जाकर ही परीक्षा का एडमिट कार्ड (JEE Main 2021 Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 3 सर्वर पर अपलोड किए गए हैं, जिनमें से किसी की मदद से भी वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा.
 
उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
 
JEE Main 2021 Admit Card इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
 
स्टेप 1: स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: अब Download JEE (Main) 2021 March Session एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: फिर स्टूडेंट्स एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग करें.
स्टेप 4: अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: अब एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें.
स्टेप 6: एग्जाम हॉल ले जाने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट ले लें.
 
आपको बता दें कि JEE Main 2021 मार्च सेशन की परीक्षा की तारीख का ऐलान पहले ही हो चुका है. यह परीक्षा 15 से 18 मार्च, 2021 तक आयोजित की जानी है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 2 मार्च, 2021 से शुरू की गई थी. आवेदन करने की आखिरी तिथि 6 मार्च, 2021 थी, जिसे बढ़ाकर 10 मार्च कर दिया गया था.