नई दिल्ली: JEE Main March Admit Card 2021: JEE Main मार्च सेशन परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) द्वारा दूसरे सेशन की परीक्षा का एडमिट कार्ड (JEE Main Admit Card 2021) ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा. स्टूडेंट्स इस वेबसाइट पर लॉग इन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉग इन करना होगा.
 
स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलों कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
 
JEE Main 2021 Admit Card ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
 
स्टेप 1: स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: नया पेज खुलेगा, यहां आप लॉग इन करें.
स्टेप 4: अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: एडमिट कार्ड को चेक कर इसे डाउनलोड कर लें.
स्टेप 6: एग्जाम हॉल ले जाने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट ले लें.
 
मार्च सेशन के लिए फिर से एप्लीकेशन चालू
जेईई मेन मार्च सेशन के लिए एप्लीकेशन की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है. एप्लीकेशन की प्रक्रिया 6 मार्च को समाप्त हो गई थी. इस बार एप्लीकेशन के लिए काफी कम समय दिया गया था, लेकिन अब एनटीए ने इसी को ध्यान में रखते हुए रजिस्ट्रेशन विंडो फिर से खोल दी है. ऐसे में जो छात्र अभी भी इस परीक्षा में शामिल होने की सोच रहे हैं वे जल्द से जल्द इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर लें.