JEE Main परीक्षा कल से हो रही है शुरू, इन बातों का रखें ध्यान
<p> जेईई मेन परीक्षा का एडमिट कार्ड (JEE Main 2021 Admit Card) पहले ही जारी किया जा चुका है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें.</p>

नई दिल्ली: इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए होने वाली जेईई मेन परीक्षा कल से शुरू हो रही है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) द्वारा जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 16, 17 और 18 मार्च को किया जाएगा. जेईई मेन परीक्षा का एडमिट कार्ड (JEE Main 2021 Admit Card) पहले ही जारी किया जा चुका है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें. उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन करना होगा.
बता दें कि कई बार अच्छी तैयारी के बाद भी स्टूडेंट्स जेईई मेन परीक्षा क्रैक नहीं कर पाते हैं, क्योंकि एग्जाम के दिन वे कई गलतियां कर देते हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ बातें लेकर आए हैं जिन्हें एग्जाम के दिन ध्यान रखना बेहद जरूरी है...
JEE Main 2021 परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान
1. एग्जाम के दिन लेट न हो. घर से जल्दी निकलें जिससे कि ट्रैफिक में फसने पर भी आपको परीक्षा के लिए देरी न हो. किसी भी हालत में परीक्षा केंद्र देर से पहुंचने पर आपको एग्जाम में नहीं बैठने दिया जाएगा.
2. उम्मीदवारों का यह सलाह दी जाती है कि वे किसी भी हाल में एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें. परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड सबसे जरूर होता है और बिना एडमिट कार्ड के पहुंचने पर आपको एग्जाम हॉल में बैठने नहीं दिया जाएगा. एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी जरूर साथ ले जाएं.
3. परीक्षा केंद्र और एग्जाम हॉल में मोबाइल, घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, नोट पैड, नोट बुक और किताब आदि लेकर न जाएं.
4. परीक्षा केंद्र और एग्जाम हॉल में सोशल डिस्टेंसिंग बनाएं रखें.
5. महामारी के बीच, यह जरूरी है कि स्टूडेंट्स स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार कपड़े पहनें. इसमें फेस मास्क, दस्ताने और ऐसे अन्य सामान शामिल हैं.
6. स्टूडेंट्स को परीक्षा के दिन सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भर कर ले जाना होगा.
