JEE Main Answer Key: आज है आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख, ये है तरीका
<p> अगर आपको लगता है कि आंसर-की में दिए गए किसी सवाल का जवाब गलत है तो आप इस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. आपत्ति दर्ज कराने के लिए स्टूडेंट्स को प्रति सवाल 200 रुपये की आवेदन फीस देनी होगी.</p>

नई दिल्ली: इस महीने हुई दूसरे सेशन की जेईई मेन परीक्षा की आंसर-की जारी, 20 मार्च को की गई जारी आंसर-की, की आज आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख है. अगर आपको लगता है कि आंसर-की में दिए गए किसी सवाल का जवाब गलत है तो आप इस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. आपत्ति दर्ज कराने के लिए स्टूडेंट्स को प्रति सवाल 200 रुपये की आवेदन फीस देनी होगी. आपत्ति दर्ज कराने के लिए स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा. इस वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं, साथ ही आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं. इन दोनों ही के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा.
JEE Main 2021 Answer Key इन स्टेप्स से दर्ज कराएं आपत्ति
- स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
- वेबसाइट पर दिए गए ‘Display Question paper and Answer Key Challenge March 2021 Session’ के लिंक पर क्लिक करें.
- अब Login Options आएंगे, इसमें ‘Through Application Number and Password’ या ‘Through Application Number and Date of Birth’ में अपने सुविधा के अनुसार लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी जानकारी सबमिट करें, आंसर-की स्क्रीन पर आ जाएगी.
- अब आपको जिस सवाल का जवाब गलत लग रहा है, उसे लॉक करें.
- आपत्ति के लिए फीस जमा कर उसे सबमिट कर दें.
B.Arch वालों मिली ये राहत
जेईई मेन फरवरी सेशन के पेपर 2 का रिजल्ट हाल ही में जारी किया गया था. इस रिजल्ट के आने के बाद शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बीआर्क के छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, ''Covid-19 महामारी के कारण अकादमिक सत्र 2021-2022 के लिए बीआर्क डिग्री कोर्स में एडमिशन की पात्रता में राहत दी गई है. अब पीसीएम व 12वीं एग्रीगेट में कम से कम 50 फीसदी मार्क्स होने की शर्त हटा दी गई है. अब पीसीएम विषयों के साथ 12वीं में पास/मैथ्स के साथ 10+3 डिप्लोमा पात्रता रखी गई है.''
