JEE Main Admit Card: कभी भी आ सकता है जेईई मेन का एडमिट कार्ड, जानें डिटेल
<p> मार्च सेशन के लिए एप्लीकेशन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है. ऐसे में एडमिट कार्ड कभी भी ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जा सकता है. </p>

नई दिल्ली: JEE Main March Attempt Admit Card: इस महीने 15 तारीख से शुरू हो रही जेईई मेन परीक्षा का एडमिट कार्ड (JEE Main Admit Card) कभी भी जारी किया जा सकता है. मार्च सेशन के लिए एप्लीकेशन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है. ऐसे में एडमिट कार्ड कभी भी ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जा सकता है. स्टूडेंट्स को यह सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड (JEE Main 2021 March Admit Card) की जानकारी के लिए समय समय पर वेबसाइट चेक करते रहें. स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा.
जेईई मेन परीक्षा 15,16,17 और 18 मार्च 2021 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स को 13 भाषा का विकल्प दिया जाएगा. स्टूडेंट्स हिंदी, इंग्लिश, गुजराती, मराठी, असमिया, बांग्ला, कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलगु, पंजाबी, ओडिया और उर्दू भाषा में पेपर हल कर सकेंगे.
JEE Main 2021 Admit Card इन स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोड
स्टेप 1: स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा.
स्टेप 2: अब एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा.
स्टेप 3: फिर स्टूडेंट्स को एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा.
स्टेप 4: अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: अब एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें.
स्टेप 6: एग्जाम हॉल ले जाने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट ले लें.
आपको बता दें कि इस साल जेईई परीक्षा चार सेशन में आयोजित की जा रही है. यह परीक्षा फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई महीने में होने वाली है. फरवरी सेशन की परीक्षा यानी जेईई मेन फेज-1 के रिजल्ट जारी हो चुके हैं. मार्च सेशन की परीक्षा अब शुरू होने वाली है.
