नई दिल्ली: JEE Main 2021 Result Date: इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए होने वाली राष्ट्रीय स्तर की जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया जाएगा. जिन स्टूडेंट्स ने फरवरी सेशन की परीक्षा में भाग लिया था वे अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर  जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट (JEE Main Feb Result) चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा. जेईई मेन फेज-1 की परीक्षा 23, 24, 25 और 26 फरवरी को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड हुई थी. इस परीक्षा में 95 फीसदी स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. ऐसा पहली बार है जब 13 भाषाओं में परीक्षा आयोजित की गई, जिनमें असमी, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू, हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती शामिल है.
 
JEE Main Feb 2021 Result मोबाइल पर ऐसे कर पाएंगे चेक
 
स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
 
स्टेप 1: सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए जेईई मेन रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि भरकर लॉग इन करें.
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: रिजल्ट को चेक कर लें.
स्टेप 6: भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट ले लें.
 
JEE Main Final Answer Key जारी
जेईई मेन परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी की जा चुकी है. जेईई मेन परीक्षा की फाइनल आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी की गई है. स्टूडेंट्स इस वेबसाइट पर जाकर परीक्षा की फाइनल आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.