JEE Main 2021 Result: जेईई मेन का रिजल्ट जल्द, jeemain.nta.nic.in पर यूं कर सकेंगे चेक
<p> यह परीक्षा 23 से 26 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी. यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड हुई थी.</p>

नई दिल्ली: JEE Main 2021 Result को जारी करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं. आंसर-की के आने के बाद अब रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) इस महीने कभी भी जेईई मेन फरवरी 2021 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकती है. जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा. स्टूडेंट्स इस वेबसाइट पर जाकर ही परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकेंगे. जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा.
इस साल जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 4 सत्रों में किए जाने का फैसला किया गया था. पहले सत्र की परीक्षा फरवरी में हो चुकी है. यह परीक्षा 23 से 26 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी. यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड हुई थी. जेईई मेन परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न केंद्रों पर हुआ था. शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस परीक्षा में 95 फीसदी स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. ऐसा पहली बार है जब 13 भाषाओं में परीक्षा आयोजित की गई, जिनमें असमी, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू, हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती शामिल है.
JEE Main 2021 Result इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक
स्टेप 1: स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: अब वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करें.
स्टेप 4: अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: अब इसे आप चेक कर लें.
स्टेप 6: भविष्य के लिए आप इसका प्रिंट भी ले सकते हैं.
आपको बता दें कि जेईई मेन मार्च सेशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. इस परीक्षा के लिए 6 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं. ऐसे में अगर आप इस सेशन में शामिल होना चाहते हैं तो जल्द से जल्द आवेदन कर लें. जेईई मेन की दूसरी परीक्षा 15-18 मार्च 2021 तक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
