JEE Main 2021 Result: मार्च सेशन का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक, ये हैं टॉपर्स
<p> JEE Main 2021 March Result Released: जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. मार्च सेशन की परीक्षा का रिजल्ट बुधवार रात जारी किया गया. JEE Main Result ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकता है. स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा</p>

JEE Main 2021 March Result Released: जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. मार्च सेशन की परीक्षा का रिजल्ट बुधवार रात जारी किया गया. JEE Main Result ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकता है. स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा. एनटीए के मुताबिक पेपर 1 के लिए 6,19,638 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इस सेशन में 13 स्टूडेंट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं. इन 13 स्टूडेंट्स में 2 लड़कियां शामिल हैं. दिल्ली की काव्या चोपड़ा (Kavya Chopra) और महाराष्ट्र की बक्शी गार्गी मारकंड (Bakshi Gargi Makarand) ने 100 परफेक्ट स्कोर हासिल किया है.
JEE Main 2021 Result इन स्टेप्स से करें चेक
स्टेप 1: स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए Result के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करें.
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: रिजल्ट चेक कर उसका प्रिंट ऑउट ले लें.
ये हैं मार्च सेशन के टॉपर्स
काव्या चोपड़ा – दिल्ली
सिद्धार्थ
कालरा – दिल्ली
बन्नूरू रोहित कुमार रेड्डी- तेलंगाना
मदुर आदर्श रेड्डी- तेलंगाना
जोसयुला वेंकट आदित्य – तेलंगाना
ब्रतिन मंडल – पश्चिम बंगाल
कुमार सत्यदर्शी – बिहार
मृदुल अग्रवाल- राजस्थान
जेनिथ मल्होत्रा – राजस्थान
रोहित कुमार – राजस्थान
अश्विन अब्राहम – तमिलनाडु
अथर्व अभिजीत तंबत – महाराष्ट्र
बख्शी गार्गी मकरंद – महाराष्ट्र
आपको बता दें कि JEE Main मार्च परीक्षा 16, 17 और 18 मार्च को आयोजित की गई थी. यह परीक्षा देश भर के विभिन्न शहरों के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. दो सेशन की परीक्षा हो चुकी है, अब तीसरे सेशन की परीक्षा अप्रैल और चौथे सेशन की परीक्षा मई में आयोजित की जाएगी. इस साल परीक्षा 13 भाषाओं में यह परीक्षा आयोजित की गई. इसमें असमी, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू, हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती शामिल है.
