नई दिल्ली: JEE Main 2021 रिजल्ट जारी कर दिया गया है. काफी इंतजार के बाद आज परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया. जेईई मेन के फरवरी सेशन यानी फेज-1 (JEE Main 2021) की परीक्षा 23, 24, 25 और 26 फरवरी को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. एनटीए के अनुसार, फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई सत्रों के परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद जेईई मेन 2021 की ऑल इंडिया रैंकिंग तैयार की जाएगी.
 
JEE Main Feb 2021 Result इन स्टेप्स से करें चेक
 
स्टेप 1: सबसे पहले मोबाइल फोन का ब्राउजर ओपन करें.
स्टेप 2: फिर उस पर ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in खोलें.
स्टेप 3: ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4: अब अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ सबमिट करें.
स्टेप 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 6: अब अपना रिजल्ट चेक कर लें.
 
टॉपर के नाम
इस परीक्षा के पेपर 1 (B.E./ B.Tech) में 6 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल हासिल करके परीक्षा में टॉप किया है.
 
1- राजस्थान के साकेत झा.
 
2- दिल्ली के प्रवर कटारिया
 
3- दिल्ली के रंजिम प्रबल दास
 
4- चंडीगढ़ के गुरमरित सिंह
 
5- महाराष्ट के सिद्धांत मुखर्जी
 
6- गुजरात के आनंद कृष्ण किदाम्बी ने टॉप किया है.