नई दिल्ली: JEE Main 2021 मार्च सेशन के लिए आज रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख है. जेईई मेन मार्च परीक्षा जो स्टूडेंट्स शामिल होना चाहते हैं वे जल्द से जल्द ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. स्टूडेंट्स को यह सलाह दी जाती है कि वे एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यान से भरें क्योंकि इस बार जेईई मेन एप्लीकेशन में करेक्शन का कोई विकल्प नहीं दिया गया है.
 
जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 5 से 18 मार्च तक किया जाएगा. इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए होने वाली इस परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न शहरों के परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में भाग लेते हैं. पहली बार एक साल में 4 बार परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. फरवरी में पहली परीक्षा हो चुकी है और अब मार्च में दूसरी परीक्षा का आयोजन किया जाना है. इसके बात जेईई मेन के 2 और सेशन होने हैं. 
 
जेईई मेन फरवरी परीक्षा का तो जल्द ही रिजल्ट भी आने वाला है. जेईई मेन फरवरी परीक्षा की आंसर-की जारी हो चुकी है और उम्मीद की जा रही है कि इस परीक्षा का रिजल्ट इस महीने जारी कर दिया जाएगा. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ही चेक कर सकते हैं. 
 
JEE Main 2021 परीक्षा के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
 
स्टेप 1: स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए JEE (Main) March 2021 Session: Fill Registration Formके लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब New Registration के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4: अब अपना नाम, पिता का नाम, मोबाइल, ईमेल और अन्य जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
स्टेप 5: अब लॉग इन कर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
स्टेप 6: फोटो और साइन को अपलोड करें.
स्टेप 7: इसके बाद एप्लीकेशन फीस जमा करें.
स्टेप 8: सभी प्रक्रिया पूरी कर लेने के बाद एप्लीकेशन का प्रिंट ले लें.
 
आपको बता दें कि जेईई मेन फरवरी परीक्षा में 95 फीसदी स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. ऐसा पहली बार हुआ है जब 13 भाषाओं में परीक्षा आयोजित की गई, इनमें असमी, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू, हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती शामिल है.