नई दिल्ली: JEE Main 2021 March Registration Last Date Extended: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन मार्च परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है. जेईई मेन परीक्षा (JEE Main 2021 March Exam) के दूसरे सेशन में जो स्टूडेंट्स शामिल होना चाहते हैं वे जल्द से जल्द आवेदन कर लें. इसके बाद एप्लीकेशन की आखिरी तारीख बढ़ाए जाना मुश्किल है, ऐसे में ये मौका अपने हाथ से न जाने दें. परीक्षा में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा. इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 6 मार्च थी, लेकिन अब 10 मार्च तक एप्लीकेशन फॉर्म भरे जा सकते हैं.
 
स्टूडेंट्स नीचे दिए गए तरीके से परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन (JEE Main Registration) कर सकते हैं.
 
JEE Main 2021 मार्च परीक्षा के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन 
 
स्टेप 1: स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: अब वेबसाइट पर दिए रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब अपना नाम, पिता का नाम, मोबाइल, ईमेल और अन्य जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
स्टेप 4: अब लॉग इन कर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
स्टेप 5: फोटो और साइन को अपलोड करें.
स्टेप 6: इसके बाद एप्लीकेशन फीस जमा करें.
स्टेप 7: सभी प्रक्रिया पूरी कर लेने के बाद एप्लीकेशन का प्रिंट ले लें.
 
जल्द आएगा ए़़डमिट कार्ड (JEE Main March Admit Card)
JEE Main मार्च सेशन परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर होगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी दूसरे सेशन की परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी करेगी. स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉग इन करना होगा.