JEE Main 2021 March Final Answer Key Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2021 मार्च परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है. फाइनल आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपलोड की गई है. जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा में भाग लिया था वे इस वेबसाइट पर जाकर ही परीक्षा फाइनल आंसर-की (JEE Main 2021 Final Answer Key Released) डाउनलोड कर सकत हैं. फाइनल आंसर-की पीडीएफ के फॉर्म में जारी की गई है. फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद अब जल्द ही जेईई मेन मार्च परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. स्टूडेंट्स सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट (JEE Main 2021 Result) चेक कर सकेंगे.
 
JEE Main 2021 March Final Answer Key इन स्टेप्स से करें चेक
 
स्टेप 1: JEE Main फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए फाइनल आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब आपकी स्क्रीन पर फाइनल आंसर-की का पीडीएफ खुल जाएगा.
स्टेप 4: अब इससे आप अपने क्वेश्चन पेपर का मिलान कर सकते हैं.
 
JEE Main 2021 March Result ऐसे कर पाएंगे चेक
 
उम्मीदवार रिजल्ट आने के बाद नीचे दिए गए स्टेप्स से उसे चेक कर सकेंगे.
 
स्टेप 1: स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए JEE Main March Result के लिंक पर क्लिक करना होगा.
स्टेप 3: अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा.
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.