JEE Main 2021: अप्रैल परीक्षा के लिए कल है रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, ऐसे करें अप्लाई
<p> जेईई मेन अप्रैल सत्र के लिए आवेदन विंडो 25 मार्च को बीटेक और बीई उम्मीदवारों के लिए खोली गई थी. स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन करने के लिए jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा.</p>

नई दिल्ली: JEE Main 2021 April Registration: अप्रैल 2021 की परीक्षा के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (JEE Main) की एप्लीकेशन विंडों कल बंद हो जाएगी. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच किया जाएगा. जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वे जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कर लें. जेईई मेन अप्रैल सत्र के लिए आवेदन विंडो 25 मार्च को बीटेक और बीई उम्मीदवारों के लिए खोली गई थी. स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन करने के लिए jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा.
एनटीए ने छात्रों को सलाह दी है कि जेईई मेन एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें क्योंकि उन्हें एप्लीकेशन में सुधार करने का मौका नहीं दिया जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को बेहद सावधान रहना होगा।
JEE Main 2021 Registration: इन स्टेप्स से करें रजिस्ट्रेशन
स्टेप 1: स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए JEE (Main) April 2021 Session: Fill Registration Form के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब अगर आप पहली बार एप्लीकेशन फॉर्म भरने जा रहे हैं तो New Registration के लिंक पर क्लिक करें, वरना सीधा लॉग इन करें.
स्टेप 4: लॉग इन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे नाम, पता, ईमेल, माता-पिता का नाम और अन्य जानकारी सबमिट करें.
स्टेप 5: अब अपना साइन और फोटो अपलोड करें.
स्टेप 6: एप्लीकेशन फीस सबमिट करें.
स्टेप 7: सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एप्लीकेशन का प्रिंट ले लें.
