IGNOU OPENMAT Registration: एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख कल, जल्द करें अप्लाई
<p> इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (Indira Gandhi National Open University) में बीएड और MBA के लिए होने वाली एंट्रेंस परीक्षा के लिए कल रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख है. </p>

नई दिल्ली: IGNOU BEd & OPENMAT Registration 2021: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (Indira Gandhi National Open University) में बीएड और MBA के लिए होने वाली एंट्रेंस परीक्षा के लिए कल रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख है. अगर आप BEd या MBA में एडमिशन लेना चाहते हैं तो देर न करें, जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कर लें. इग्नू में बीएड कोर्स हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है और दो साल का है. IGNOU OPENMAT परीक्षा का आयोजन 11 अप्रैल को किया जाएगा.
जो स्टूडेंट्स MBA कोर्स में एडमिशन के लिए ओपनमेट परीक्षा देना चाहते हैं उन सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वहीं, बीएड प्रोगाम में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से मास्टर, साइंस या फिर कॉमर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवारों के अंक 50 फीसदी होने चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अंक में छूट दी जाएगी.
IGNOU OPENMAT Exam के लिए इन स्टेप्स से करें रजिस्ट्रेशन
स्टेप 1: इच्छुक और योग्य स्टूडेंट्स नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
http://ignou.ac.in/ignou/bulletinboard/news/latest/detail/Online_Registration_for__BED_OPENMAT_Post_Basic_Nursing_Program_Entrance_Test_for_January_2021-834
स्टेप 2: अब पेज ओपन होने पर रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: लॉग इन कर अपनी डिटेल भरें.
स्टेप 4: सभी जानकारी भरकर सबमिट करें.
स्टेप 5: सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एप्लीकेशन का प्रिंट ले लें.
