ICAI CA Results: सीए फाइनल और फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
<p> उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट (ICAI CA Final Result Jan Cycle) चेक कर सकते हैं. उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, पिन या रजिस्ट्रेशन नंबर सबमिट करना होगा. </p>

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA Final और Foundation परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. सीए फाइनल और फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट (ICAI CA Results) आईसीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट icaiexam.icai.org और caresults.icai.org पर जारी किया गया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट (ICAI CA Final Result Jan Cycle) चेक कर सकते हैं. उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, पिन या रजिस्ट्रेशन नंबर सबमिट करना होगा.
बता दें कि CA की इन परीक्षाओं के रिजल्ट ऑनलाइन तो जारी हुए ही हैं, साथ ही इन्हें उम्मीदवारों के ईमेल पर भी भेजा गया है. आईसीएआई सीए फाइनल और फाउंडेशन परीक्षा जनवरी में आयोजित की गई थी.
ICAI CA Result 2021 यूं करें चेक
- स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं.
- अब होमपेज पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर, पिन या रजिस्ट्रेशन नंबर सबमिट करें.
- इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- अब इस रिजल्ट को चेक कर भविष्य के लिए इसका प्रिंट ले लें.
ICAI CA Intermediate परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA Intermediate परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने जनवरी साइकल की चार्टर्ड अकाउंटेंट फाउंडेशन परीक्षा पास की है, उन्हें इंटरमीडिएट स्टेज के लिए आवेदन करना होगा. इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है. इच्छुक उम्मीदवार सेल्फ सर्विस पोर्टल (SSP) पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं.
