नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की CA इंटरमीडिएट नवंबर परीक्षा के लिए आज रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है. जिन छात्रों ने CA फाउंडेशन परीक्षा पास की है, वे जल्द से जल्द ICAI इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर लें. ICAI ने 21 मार्च को CA फाउंडेशन का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट्स icaiexam.icai.org, caresults.icai.org और icai.nic.in पर जारी किया था. 
 
ICAI CA Final Results इन आसान स्टेप्स से देखें रिजल्ट
स्टेप 1: से पहले ऑफिशियल वेबसाइट icaiexam.icai.org , caresults.icai.org या icai.nic.in पर जाएं.
 
स्टेप 2: यहां होम पेज पर “Latest notification” पर जाएं.
 
स्टेप 3: इसमें “CA Result 2021” के लिंक पर क्लिक करें.
 
स्टेप 4: अब रजिस्ट्रेशन नंबर और चार अंकों का पिन नंबर और रोल नंबर डालें.
 
स्टेप 5: इसके बाद ICAI CA Final या CA Foundation का रिजल्ट खुल जाएगा.
 
स्टेप 6: रिजल्ट को डाउनलोड कर लेना और भविष्य के इस्तेमाल के लिए प्रिंट ले लें.
 
सीए इंटरमीडिएट जनवरी परीक्षा का रिजल्ट जारी
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने हाल ही में सीए इंटरमीडिएट परीक्षा जनवरी 2021 का रिजल्ट जारी किया था. परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स इंस्टीट्यूट की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस बारे में इंस्टीट्यूट के सीसीएम धीरज कुमार ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पोस्ट शेयर जानकारी दी. ICAI की ओर से सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन जनवरी, 2021 में किया गया था. जिसके बाद अब, मार्च में रिजल्ट जारी कर किया गया.