गोवा: गोवा बोर्ड (Goa Board) 2021 की SSC परीक्षा, या कक्षा 12 की परीक्षाएं, 13 मई से 4 जून तक आयोजित की जाएंगी. 13 मई से निर्धारित गोवा बोर्ड SSC परीक्षा राज्य भर के 31 नामित केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी. कक्षा 12 सामान्य के लिए विज्ञान, भूगोल और इतिहास और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 अप्रैल से होगी. वहीं, राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (NSQF) छात्रों के लिए, प्रैक्टिकल परीक्षा 5 जून से 20 जून के बीच आयोजित की जाएगी.
 
गोवा बोर्ड के अलावा मणिपुर बोर्ड (Manipur Board) ने भी बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी हैं. उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, मणिपुर, COHSEM, या मणिपुर बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मणिपुर कक्षा 12 परीक्षा की तारीख जारी की है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट cohsem.nic.in पर पूरा टाइम टेबल चेक कर सकते हैं. 12वीं की परीक्षाएं 5 मई से शुरू होंगी और 9 जून, 2021 तक आयोजित की जाएगी. बोर्ड द्वारा जारी किए गए टाइमटेबल के अनुसार पहले दिन यानी कि 5 मई, 2021 को इंग्लिश की परीक्षा आयोजित की जाएगी.
 
बता दें कि परीक्षा 2 घंटे होगी. सभी थ्योरी की परीक्षाएं केवल सुबह की पाली में आयोजित की जाएगी.वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 8 जून से 30 जून, 2021 तक होंगी. बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है.